फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Attack on sleeping villagers with chap, head cracked

सो रहे ग्रामीण पर चापड़ से हमला, फटा सिर

Thu, 12 Mar 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Attack on sleeping villagers with chap, head cracked
सो रहे ग्रामीण पर चापड़ से हमला, फटा सिर
विज्ञापन

बेटी की शादी में बुलेट की मांग को लेकर रिश्ता तोड़ने पर चल रहा था विवाद
नामजद दो आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना की जांच कर रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
कनैली। सरायअकिल के बंथरी गांव में मंगलवार की रात छप्पर के नीचे सो रहे एक ग्रामीण पर चापड़ से कातिलाना हमला किया गया। इससे सिर फट गया। गंभीर हालत में उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

बंथरी निवासी सियालाल (50) मंगलवार की रात घर के बाहर छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहा था। रात तकरीबन डेढ़ बजे सभी गहरी नींद में थे। बताया जाता है कि इसी बीच तीन लोग आए और सियालाल के सिर पर चापड़ से हमला कर दिया। चीखपुकार पर हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस को सूचना देने के साथ ही परिजन और पड़ोसी खून से लथपथ सियालाल को सीएचसी सरायअकिल लेकर गए। यहां रात को चिकित्सा सेवा नहीं मिली तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में सियालाल के बेटे कमलेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सालभर पहले उसकी बहन का रिश्ता कटैया गांव के एक युवक के साथ तय हुआ था। बरीक्षा आदि होने के बाद युवक ने शादी में बुलेट(दो पहिया वाहन) की मांग की तो रिश्ता टूट गया। पंचायत में भी बात नहीं बनने पर दिए गए सामानों की वापसी की मांग करने पर युवक ने सियालाल को परिवार समेत खत्म करने की धमकी दी थी। आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने ही दो लोगों के के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। कमलेश ने मामले में तीनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। घटना के दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed