फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Attack on a returning policeman by arresting a crook

बदमाश को गिरफ्तार कर लौट रहे दरोबा-सिपाही पर हमला

Wed, 11 Dec 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Attack on a returning policeman by arresting a crook
Attack on a returning policeman by arresting a crook - फोटो : KAUSHAMBI
बदमाश को गिरफ्तार कर लौट रहे दरोबा-सिपाही पर हमला
विज्ञापन

सल्लाहपुर चौकी इंचार्ज और एक सिपाही घायल, कराया गया प्राथमिक उपचार
मौका पाकर भागा निकला बदमाश, पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के हटवा गांव का माला
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के हटवा गांव में मंगलवार दोपहर बदमाश को गिरफ्तार कर बाइक से लौट रही पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। पिटाई से सल्लाहपुर चौकी इंचार्ज और एक सिपाही घायल हो गया। फिलहाल किसी के खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज की जा सकी है। पुलिस जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी करने की बात कह रही है।
बताया जाता है कि हटवा गांव में सोमवार को एक महिला चूड़ी बेचने गई थी। बताया जाता है कि वहां उसके साथ कुछ युवकों ने छेड़खानी की। इसमें गांव का ही नदीम पुत्र मस्सनि भी शामिल था। पुलिस के मुताबिक नदीम बदमाश है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। छेड़खानी की शिकायत पर मंगलवार को गांव पहुंची सल्लाहपुर चौकी पुलिस ने नदीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस वाले उसे बाइक से लेकर कोतवाली जा रहे थे। तभी परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान अफरातफरी का फायदा उठाते हुए नदीम हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया। पुलिस पर हमले की खबर पाकर सीओ चायल कृष्ण गोपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से किए गए हमले में सल्लाहपुर चौकी प्रभारी संजय व एक सिपाही को चोट लगी है। इनका नजदीक के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन

----
इनका कहना है
पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद गिरफ्तार कर सबको जेल भेजा जाएगा। घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है। - केजी सिंह-सीओ, चायल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed