{"_id":"666b8bec343388147201d1d4","slug":"attachment-notice-pasted-after-35-years-at-the-house-of-absconding-accused-of-murderous-attack-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-112765-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कातिलाना हमले के फरार आरोपियों के घर 35 वर्ष बाद कुर्की का नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कातिलाना हमले के फरार आरोपियों के घर 35 वर्ष बाद कुर्की का नोटिस चस्पा
Fri, 14 Jun 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर हाजीपुर गांव में कुर्की की नोटिस चस्पा करती पुलिस। संवाद
पिपरी कोतवाली के नूरपुर हाजीपुर गांव में 35 वर्ष पहले महिला पर चाकू से जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रही महिला समेत दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। इसके अलावा गांव में कुर्की को लेकर मुनादी भी कराई गई।
नूरपुर हाजीपुर गांव गुड़िया पत्नी भैयालाल केसरवानी मौजूदा समय में प्रयागराज के नारीबारी रहती हैं। वर्ष 1989 में नूरपुर हाजीपुर गांव में परचून की दुकान को लेकर पट्टीदार पप्पू और उसकी मां फालसा देवी ने गुड़िया पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। चीख-पुकार सुन पड़ोसी पहुंचे तो हमलावर मां-बेटे उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले थे।
गुड़िया के पति भैयालाल केसरवानी ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। घटना के 35 वर्ष बाद हमले के आरोपी पप्पू केसरवानी फरार चल रहा है, जबकि उसकी मां फालसा देवी की मौत हो चुकी है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपी के घर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा कर मुनादी करा दी है।
विज्ञापन
आरोपी के न्यायालय में हाजिर न होने पर पुलिस कुर्की की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया का कहना है कि आरोपी के खिलाफ 82 की कार्रवाई हो चुकी है। तय समय के अंदर आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं होता है तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- --