फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Asvita performed brilliantly in the game

Kaushambi News: असविता ने खेल में किया शानदार प्रदर्शन

Sat, 14 Feb 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 14 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Asvita performed brilliantly in the game
मंडलीय प्रतियोगिता में दौड़ लगाते बच्चे। स्रोत- खेल ​शिक्षक
जिला स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में जिले का दबदबा रहा। कौशाम्बी को इस प्रतियोगिता में जहां ओवरऑल चैंपियनशिप मिली। वहीं फतेहपुर दूसरे स्थान पर रहा। प्रयागराज को लोकनृत्य व एकांकी में पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा व बीईओ मुख्यालय राजीव प्रताप सिंह ने 50 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में असविता (कटैया नेवादा) ने स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। प्राथमिक बालिका वर्ग में पायल (गिरधरपुर गढ़ी, कड़ा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में सिराथू के सुधीर गौतम ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान और 400 व 600 मीटर स्पर्धाओं में भी कौशाम्बी के खिलाड़ियों को सफलता मिली। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग की रिले रेस में कौशाम्बी टीम विजेता रही। वहीं फतेहपुर के खिलाड़ियों ने कड़ी टक्कर दी। पंकज ने 50 व 100 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड जीता। गोला फेंक में सैफ अली व बालिका वर्ग में अनुष्का ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में अर्जुन ने शानदार प्रदर्शन कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। इस प्रकार एथलेटिक्स में फतेहपुर उपविजेता रहा। प्रयागराज ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बाजी मारी और लोकनृत्य व एकांकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं प्रतापगढ़ उपविजेता बना। रिले रेस (प्राथमिक स्तर) में प्रयागराज प्रथम और फतेहपुर द्वितीय रहा। प्रतियोगिताओं के आयोजन में जिला व्यायाम शिक्षक राजीव सिंह, चंद्रबली रैना, विनय सिंह समेत अन्य शिक्षकों का योगदान रहा। बीएसए ने बताया कि अब सभी चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मंडलीय प्रतियोगिता में दौड़ लगाते बच्चे। स्रोत- खेल शिक्षक

मंडलीय प्रतियोगिता में दौड़ लगाते बच्चे। स्रोत- खेल शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed