फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Asian Athletics Championship medal winner Sunita honored

Kaushambi News: एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पदक विजेता सुनीता का सम्मान

Sat, 04 May 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 04 May 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Asian Athletics Championship medal winner Sunita honored
चायल के गुंगवा की बाग स्थित रामनाथ सिंह पीजी कालेज एथलेटिस्क सुनीता का स्वागत करते अध्यापक।
तहसील के गुंगवा की बाग स्थित रामनाथ सिंह पीजी काॅलेज में शुक्रवार को दुनिया भर में देश का नाम रोशन करने वाली एथलेटिक्स सुनीता को सम्मानित किया गया। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सुनीता को कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

मंझनपुर के बरई बंधवा गांव निवासी चुन्नी लाल की बेटी सुनीता रामनाथ सिंह पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. श्रीकृष्ण पटेल ने दुबई में 24 से 27 अप्रैल तक आयोजित अंडर- 20 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप की विजेता सुनीता को छात्र- छात्राओं की उपस्थिति में बुके और तिरंगे के साथ विजेता का चित्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुनीता ने देश के साथ- साथ काॅलेज का भी नाम रोशन किया है। धाविका सुनीता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि सुनीता के खेलकूद का खर्च कॉलेज प्रबंधन उठाएगा। कॉलेज के संरक्षक सुमन सिंह ने सुनीता व उनके प्रशिक्षक को भी बुके व नकद धनराशि दे कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान कार्यवाहक प्राचार्य प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, प्रवक्ता डॉ. रमाकांत, विजय विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह पटेल, सीबी सिंह, संदीप प्रजापति, शनि प्रताप सिंह, युवराज सिंह, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed