फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Artists of Fatehpur got applause

Kaushambi News: फतेहपुर के कलाकारों ने खूब बटोरी तालियां

Sun, 25 Dec 2022 08:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Artists of Fatehpur got applause
फकीराबाद स्थित निजी गेस्ट हाउस में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। सरांय अकिल के फकीराबाद चौराहा स्थित एक निजी मैरिज हॉल में आयोजित कौशाम्बी लोक रंग महोत्सव का शनिवार को दूसरा दिन रहा। इसमें तमाम कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फतेहपुर से आए गायकों ने भी खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन

संस्कार भारती की प्रयागराज इकाई के अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती लोक संगीत समिति फतेहपुर की गायन पार्टी ने अपनी गायन शैली से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक देशराज पटेरिया के गीतों की भी खूब सराहना हुई। जयकरण जिद्दी, शारदा प्रसाद, सुंदरलाल, छोटेलाल, रामकिशोर यादव ने भी अपनी प्रस्तुति दी। सर्वस्व लोक कल्याण स्वैच्छिक संस्था कौशाम्बी की टीम ने राजा भरथरी की कहानी का नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस कहानी को पंचम लाल चौधरी लिखा था। जबकि, मंचन करने वाले कलाकारों में शिवाकांत, सितानी, बालेंद्र, लल्लू प्रसाद सरोज, गया प्रसाद, भयंकर सिंह, शंकरलाल, आनंद कुमार, महेश कुमार, राजन, दिलीप कुमार, संतोष और भैरव लाल शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव तथा वरिष्ठ निदेशक तेज सिंह तेजू ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन कौशिक भट्टाचार्य ने किया। रामेश्वर सिंह, सुबोध सिंह, अनूप श्रीवास्तव, रतीभान सिंह, अभिषेक सिंह, जगदीश गौर, सुनील मिश्रा, अनमोल रावत, जयकरण जिद्दी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed