फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Application for one kilowatt connection estimated at Rs 23,407

Kaushambi News: एक किलोवाट के कनेक्शन का आवेदन 23,407 रुपये बना दिया एस्टीमेट

Sun, 06 Jul 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 06 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Application for one kilowatt connection estimated at Rs 23,407
मंझनपुर। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को चायल तहसील सभागार में हुआ। इसमें अलग-अलग प्रकरण लेकर आए 59 लोगों ने डीएम को अपनी समस्या बताई। दो का मौके पर ही निदान कर दिया गया। अन्य की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को भेजकर डीएम ने गुणवत्तापूर्ण निर्देश का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम मधुसूदन हुल्गी के समक्ष सैयदसरावां निवासी बृजेश ने बताया कि उन्होंने एक किलो वाट का घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया। महगांव विद्युत उपकेंद्र के जेई ने 23,407 रुपये का एस्टीमेट पकड़ा दिया। ऐसे में वह कनेक्शन नहीं ले पा रहे हैं। मलाक मोईनउद्दीनपुर की राधिका यादव ने डीएम को बताया कि वह आगे पढ़ना चाहती हैं। लेकिन, आर्थिक कारण से पढ़ाई छूट रही है।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने आश्रम पद्धति विद्यालय कोइलहा में फोन कर उसे प्रवेश दिला दिया। सुरसेनी की प्रधान स्वाती गुप्ता ने प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी निर्माण में दबंग की ओर से बाधा डालने समेत अन्य शिकायतें बताई। डीएम ने दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण करते हुए अन्य को संबंधित अधिकारियों के पास भेजा दिया। इसी प्रकार मंझनपुर तहसील सभागार में एडीएम सालिनी प्रभाकर व एएसपी राजेश सिंह के समक्ष 35 लोगों ने अपनी समस्या बताई। इनमें से चार का त्वरित निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed