फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   anti land mafia active in 24 villages

एंटी भू-माफिया टीम का 24 गांवों में चला चाबुक

Sat, 13 Jan 2018 10:17 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 13 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
 जिले के दर्जनभर थानों में गठित 24 एंटी भू-माफिया टीम ने शनिवार को एक-एक गांव में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने ग्रामसभा, तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर बोई गई फसलों पर ट्रैक्टर चलावाया। इसके अलावा सरकारी भवनो पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया। कुछ जगहों पर टीम ने अवैध कब्जा करने वाले लोगों को दो दिन में भूमि खाली करने का निर्देश देकर छोड़ दिया है। हिदायत दिया है कि दोबारा आने पर अवैध कब्जा मिला तो बगैर मौका दिए कार्रवाई कर दी जाएगी। टीम द्वारा की गई कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप है। 
विज्ञापन


हिसामबाद व मढ़ी में भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई
 कौशांबी थाने की एंटी भू-माफिया टीम ने शनिवार को कोसम खिराज गांव के मजरा हिसामबाद व मढ़ी गांव में बंजर व चकरोड मार्ग से अवैध कब्जा हटवाया। हिसामबाद गांव में राममंगल ने अपनी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। टीम ने मौके पर पैमाइश कराते हुए राममंगल की भूमि लोगों के कब्जे से मुक्त कराया। इसके अलावा चकमार्ग पर किए गए कब्जा हटवाते हुए 20 फिट का चकमार्ग निकाला। टीम में तहसीलदार, हलका लेखपाल व एसओ कौशांबी शामिल रहे। इसी तरह थाने की दूसरी टीम ने मढ़ी गांव में ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। 
विज्ञापन


पिपरी व पूरामुफ्ती टीम ने चलवाया ट्रैक्टर
 स्थानीय तहसील क्षेत्र के पिपरी व पूरामुफ्ती थाने में गठित टीम ने दो-दो गांवों में अभियान चलाकर भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की। इस क्रम में पिपरी टीम फतेहपुर सहावपुर पहुंची। यहां पर प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर कब्जा कर राम सिंह ने गेहूं बो रखा था। खलिहान की भूमि पर रामआसरे व नवीन परती पर मक्खन लाल ने गेहूं बो रखा था। टीम ने मौके पर ट्रैक्टर चलवाकर फसल नष्ट कराया। थाने की दूसरी टीम दूल्हापुर गांव पहुंची। यहां पर खलिहान की भूमि, खाद गड्ढा, व्यायामशाला की भूमि को चिन्हित कर अवैध कब्जा करने वालों को हटाने की चेतावनी दी गई। टीम में राजस्व निरीक्षक बांके लाल, हलका लेखपाल व पिपरी पुलिस मौजूद रही। पूरामुफ्ती थाने की टीम ने काजीपुर व गौसपुर में अभियान चलाया। काजीपुर में तालाब की भूमि पर मोतीलाल, खेल मैदान की भूमि पर रामदुलारे ने गेहूं की फसल बो रखी थी। टीम ने ट्रैक्टर लगाकर जुतवा दिया जबकि गौसपुर में बंजर भूमि व बारातघर की भूमि पर बोई गई गेहूं की फसल को जुतवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पइंसा टीम ने भी हटवाया अतिक्रमण
 स्थानीय थाने की एंटी भू-माफिया टीम ने शनिवार को जवई पड़री गांव में आठ मामलों का निस्तारण कराया। इसमें चकमार्ग से लोगों का हटवाया गया। इसके अलावा पांच विस्वा ग्रामसभा की भूमि पर बोई गई फसल को ट्रैक्टर से जुतवाया। अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई होने पर आरोपियों में हड़कंप रहा। टीम में हलका लेखपाल व थाने के चार सिपाही शामिल रहे। 

अमनी लोकीपुर में टीम ने चलवाया ट्रैक्टर
स्थानीय थाने की एंटी भू-माफिया टीम ने शनिवार को अमनी लोकीपुर गांव में अभियान चलाया। यहां पर खलिहान की दो बीघा भूमि पर रामप्रसाद, गया प्रसाद, ज्ञान सिंह व मान सिंह ने अवैध कब्जा कर गेहूं बो रखा था। टीम ने मौके पर ट्रैक्टर ले जाकर फसल जुतवा दिया। इसके अलावा चकरोड की भूमि पर बोए गए गेहूं को भी जुतवाकर मार्ग खाली कराया गया। टीम में तहसीलदार विमल शुक्ल के अलावा हलका लेखपाल शिवनारायण व थाना पुलिस शामिल रही। 



मोअज्जमपुर गांव में खाली कराया गया अवैध कब्जा
सदर तहसील के मोअज्जमपुर गांव में भी प्रशासन की टीम ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से काबिज केशव, छेद्दन, लालबहादुर, राम अधार, कंधई लाल तथा शीतला प्रसाद समेत आधा दर्जन लोगों को बेदखरल किया। इसके अलाव टीम ने लवलेश द्वारा चबूतरा बनाकर ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया था। कानूनगो अमर सिंह व हल्का लेखपाल ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर जेसीबी के जरिए सभी के अवैध निर्माण ढहवा दिए।


भैरावां में कब्जा मुक्त हुआ तालाब
सिराथू तहसील के भैरावां गांव निवासी मिश्रीलाल पुत्र छेदीलाल ने तीन साल तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। इसी गांव के सतीश कुमार पुत्र रामभरोसे ने ग्राम सभा की जमीन पर खाद गड्ढा बनाकर अवैध कब्जा कर लिया था। शनिवार को प्रभारी संगमलाल शुक्ला की अगुवाई में राजस्व टीम ने दोनों को अवैध कब्जा ढहवा दिया।




खाली कराया चकरोड और खलिहान
 अमीना और देवाना गांव में भी राजस्व टीम ने अवैध कब्जेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। नायब तहसीलदार जीतेंद्र सिंह एसआई भवानी सिंह की मौजूदगी में टीम ने अमीना में तथा राजस्व निरीक्षक कन्हैया तिवारी और एसओ राकेश सरोज ने देवाना गांव में चकरोड तथा खलिहान की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed