फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Anjali murder case: Lover arrested in encounter, shot in leg

अंजली हत्याकांड: मुठभेड़ में प्रेमी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sat, 11 Oct 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 11 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Anjali murder case: Lover arrested in encounter, shot in leg
आरोपी बलवीर पटेल।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे में विवाहिता की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी बलवीर पटेल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सिराथू कस्बे के कानूनगो का पुरवा निवासी अंजली पटेल की शादी करीब पांच माह पहले दिलीप पटेल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति मुंबई चला गया। घर में सास-ससुर व छोटा देवर श्रवण कुमार पटेल रहते हैं। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि शादी से पहले भी अंजली का कोखराज के गरीब का पुरवा निवासी बलवीर पटेल के साथ प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी बलवीर के साथ बातचीत होती थी। घटना के दिन दोनों की 13 बार बातचीत हुई थी। दोनों में दो माह में 548 बार बात हुई थी। एसपी ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गई थी।
विज्ञापन

इसी बीच सीसीटीवी व सर्विलांस की जांच में हत्याकांड में बलवीर का नाम सामने आया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी बीच जानकारी मिली कि शुक्रवार की भोर आरोपी बलवीर कोखराज से सयारा गांव की नहर से होते हुए सिराथू की ओर आ रहा है। इसबीच पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सयारा ओवरब्रिज के निकट पुलिस को देख आरोपी बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। तभी उसकी बाइक फिसल गई। इस दौरान पुलिस से खुद को घिरता देखकर वह तमंचे से फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बलवीर के पैर में गोली लग गई और वह गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

साथ भागने का बना रही थी दबाव, कर दी हत्या
पुलिस की पूछताछ में बलवीर ने बताया कि अंजली उसके साथ भागने को तैयार थी लेकिन वह जाना नहीं चाहता था। इसको लेकर उनके बीच विवाद भी होता था। बीते दो अक्तूबर को भी अंजली के घर बलवीर गया था। उस वक्त भी उनमें विवाद हुआ था। आठ अक्तूबर को विवाद हुआ तो बलवीर ने अंजली की गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतका का मोबाइल, मोटर साइकिल व तमंचा बरामद कर लिया है।

आरोपी बलवीर पटेल।

आरोपी बलवीर पटेल।

आरोपी बलवीर पटेल।

आरोपी बलवीर पटेल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed