फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Angered by the lack of action, the injured lay on the road, jammed

Kaushambi News: कार्रवाई नहीं होने से नाराज घायल सड़क पर लेटा, लगा जाम

Sat, 08 Feb 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 08 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Angered by the lack of action, the injured lay on the road, jammed
चरवा चौराहे पर विवाद के जुटे लोग। संवाद - फोटो : rajauri
चरवा कोतवाली के स्थानीय कस्बा पश्चिम थोक में रास्ते के विवाद में पिटाई से घायल युवक रवि साहू कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर सड़क पर लेट गया।
विज्ञापन

परिजनों के साथ युवक के इस विरोध प्रदर्शन से मनौरी-भरवारी मार्ग पर जाम लग गया। करीब पौन घंटे बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब युवक और उसके परिजन सड़क से हटे और जाम स्थगित किया।
बृहस्पतिवार को विपक्षियों ने युवक की पिटाई कर दी थी। आरोप है शिकायत के बाद भी पुलिस के कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपियों ने शुक्रवार को फिर युवक को पीट दिया। इससे नाराज होकर परिजनों संग युवक शाम करीब सात बजे चरवा चौराहे पर पहुंचा और सड़क पर लेटकर जाम लगा दिया। थोड़ी ही देर में सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने जाम की सूचना डायल-112 पुलिस और स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर आए उपनिरीक्षक अनिल कुमार और डायल-112 के उप निरीक्षक विजय सिंह ने पीड़ितों से मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्हें थाने लाया गया। उनकी तहरीर लेकर घायल रवि साहू को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed