फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Angered by the abuse, the young man strangled the woman to death.

Kaushambi News: गाली देने से नाराज युवक ने महिला की गला दबाकर की थी हत्या

Fri, 05 Jun 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 05 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Angered by the abuse, the young man strangled the woman to death.
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस हिरासत में आरोपी अर्जुन पासी। संवाद
सरायअकिल के इमली गांव में बगीचे में मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने छह दिन बाद सुलझा ली। पुलिस ने हत्या के आरोप में मोहल्ले के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने गाली देने से नाराज होकर गुस्से में आकर महिला का गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन और टिफिन भी बरामद किया है। इमली गांव में 29 मई की रात बगीचे में महिला का शव मिला था। मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी अर्जुन पासी पुत्र धर्मराज पासी निवासी खिजिरपुर कैलई उर्फ इमलीगांव को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी अमिता सिंह ने बताया कि 29 मई की रात मनीता देवी अपने पति को खाना देने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने तलाश शुरू की तो गांव के पास स्थित एक बगीचे में उनका शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान अर्जुन पासी का नाम सामने आया। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर उसे फकीराबाद पावर हाउस के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाली रात वह अपनी बाग से लौट रहा था। रास्ते में मनीता देवी मिलीं और उसे गाली दी। इससे नाराज होकर उसने महिला का गला दबा दिया। मौत होने के बाद शव को बांस की कोठ और बालू के ढेर के बीच छिपा दिया। साथ ही मृतका का मोबाइल और टिफिन भी वहीं छुपा दिया था।


महिला हत्या प्रकरण का सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल और टिफिन बरामद हुआ है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। - अमिता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed