फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Angered by his wife's visit to her parents' house, a young man committed suicide by jumping from a train.

Kaushambi News: पत्नी के मायके जाने से खफा युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Angered by his wife's visit to her parents' house, a young man committed suicide by jumping from a train.
संदीपनघाट कोतवाली के केसी का पूरा गांव के समीप बुधवार रात पत्नी के मायके चले जाने से नाराज युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के स्थानीय कस्बे के उत्तर थोक निवासी झुरई मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसने अपने बेटे दिनेश गौतम (25) की शादी एक साल पहले की थी। परिजनों के अनुसार कुछ दिनों से दंपती के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार को दिनेश की पत्नी गुड़िया पिता के साथ अपने मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने के बाद वह गुमसुम रहने लगा। बुधवार रात गांव के समीप दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर दिनेश ने जान दे दी। थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे का कहना है कि शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाबत किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed