{"_id":"69de8c0364af83dd070401a7","slug":"an-electric-pole-was-broken-due-to-a-collision-with-a-dj-vehicle-kaushambi-news-c-261-1-kmb1013-139756-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: डीजे वाहन की टक्कर से बिजली का पोल टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: डीजे वाहन की टक्कर से बिजली का पोल टूटा
विज्ञापन
सरायअकिल। कस्बा के भागौतीगंज मोहल्ले में मंगलवार को भीमराव आंबेडकर जयंती शोभायात्रा में चल रहे डीजे की टक्कर से बिजली का पोल टूटकर बीच सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस व विद्युत विभाग की टीम ने टूटे पोल को हटवाकर आवागमन बहाल किया।
डॉ.भीमराव की जयंती पर कस्बे में बाबा साहब की शोभा यात्रा के दौरान भागौतीगंज मोहल्ले में दोपहर तीन बजे अफरा तफरी मच गई। जुलूस के दौरान डीजे की टक्कर से पोल टूटकर बीच सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि शोभा यात्रा में भारी भीड़ के बावजूद कोई हताहत नहीं हुआ।
जानकारी पर पुलिस के साथ पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाद आवागमन चालू करा दिया। अगर जुलूस के पहले कस्बे की लाइट काटी न जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस अवसर पर सीओ अभिषेक सिंह, इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह, एसडीओ विनय सिंह, जेई जैनुद्दीन सिद्दीकी, चेयरमैन अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।