{"_id":"58ab47214f1c1b0853b239dd","slug":"amit-sah-and-akhilesh-railly","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी दिन रणभूमि में दहाड़ेंगे दो सियासी योेद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी दिन रणभूमि में दहाड़ेंगे दो सियासी योेद्धा
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Tue, 21 Feb 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
kaushambi
सिराथू की धरती पर चौथे चरण चुनाव के आखिरी मंगलवार को दो सियासी योद्धा दहाड़ेंगे। बीजेपी के मुखिया अमित शाह यूपी के सेनापति केशव की प्रतिष्ठा बचाने के लिए दोबारा जनसभा करेंगे। वहीं सिराथू के कादीपुर मेला मैदान में सीएम अखिलेश यादव राजनीति की दशा-दिशा बदलने की कोशिश करेंगे। सिराथू सीट पर सपा का ही कब्जा है। प्रयास यही होगा कि यह सीट बची रहे और चायल व मंझनपुर पर साइकिल और पंजे की मजबूत पकड़ बनी रहे।
चौथे चरण का विधानसभा चुनाव प्रचार मंगलवार की शाम से बंद हो जाएगा। कौशाम्बी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। सिराथू उनका घर है। सिराथू सीट को वह किसी भी कीमत पर अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहते हैं। पांच दिन पहले चायल के मूरतगंज मेला बाग में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा हुई थी। अब वह मंगलवार को दोबारा सिराथू विधानसभा क्षेत्र के सैनी कृषि मैदान में आ रहे हैं। इसमें केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे। केशव की प्रतिष्ठा का ही सवाल है कि अमित शाह को दोबारा कौशाम्बी में जनसभा करनी पड़ रही है। वहीं भाजपा की रणनीति पर पानी फेरने के लिए सीएम अखिलेश यादव भी मंगलवार को आ रहे हैं।
सीएम अखिलेश यादव की जनसभा सिराथू विधानसभा क्षेत्र के कादीपुर मेला मैदान में होगी। सिराथू सीट पर सपा काबिज है। सीएम अखिलेश पूरा प्रयास करेंगे कि सिराथू पर दोबारा साइकिल दौड़ाने के साथ ही चायल व मंझनपुर में भी वह साइकिल को एक नई रफ्तार दें। कांग्रेस गठबंधन का भी वह भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इन दो सियासी योद्धाओं की जनसभा पर मंगलवार को सबकी निगाहें रहेंगी। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने जनसभा की तैयारी के लिए ताकत झोंक रखी है। भीड़ जुटाने के लिए सोमवार की सुबह से लेकर देर रात तक कार्यकर्ता गांव-गांव टहलते रहे और लोगों को जनसभा स्थल ले जाने की कवायद करते रहे।