{"_id":"688bcb0eb3a4b882aa088b19","slug":"ambulance-workers-ran-away-after-throwing-the-blood-soaked-youth-kaushambi-news-c-3-1-ald1011-682630-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: खून से लथपथ युवक को फेंक कर भागे एंबुलेंस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: खून से लथपथ युवक को फेंक कर भागे एंबुलेंस कर्मी
Fri, 01 Aug 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे बेसुध पड़ा युवक। संवाद
संदीपन घाट कोतवाली के हर्रायपुर पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर एंबुलेंस कर्मी खून से लथपथ युवक को सड़क किनारे फेंक कर भाग निकले। अचेत अवस्था में युवक को पुलिस ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। अब पुलिस एंबुलेंसकर्मियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है।
बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हर्रायपुर पुलिस चौकी से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा कि करीब 30 वर्षीय युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। उसके मुंह से खून निकल रहा है। जानकारी होने पर चौकी पुलिस पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
पहले पुलिस हादसा मान रही थी, लेकिन कुछ देर बाद दो युवकों ने पुलिस को बताया कि अचेत युवक को एंबुलेंसकर्मियों ने फेंका है। पुलिस ने एंबुलेंसकर्मियों की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष शशिकांत मिश्र ने बताया कि युवक को फेंक कर भागने की जानकारी मिली है। बेसुध युवक की पहचान नहीं हो पाई है। जांच की जा रही है।