फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Amatured doctor killed innocent

झोलाछाप डॉक्टर ने लील ली मासूम की जिंदगी

Tue, 16 Jul 2019 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Amatured doctor killed innocent
मंझनपुर। तिल्हापुर मोड़ स्थित निजी अस्पताल के झोलाछाप डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाकर एक मासूम बच्ची की जान ले ली। बच्ची को खसरा-रुबेला का इंजेक्शन लगने के बाद फोड़ा हो गया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पिता ने सोमवार को चिकित्सक के खिलाफ पिपरी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पिपरी इलाके केे पिपरहाई गांव का लवकुश मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने अपनी छह वर्षीय बेटी निशा को हफ्ते भर पहले नेवादा पीएचसी लेजाकर खसरा-रुबेला का इंजेक्शन लगवाया था। बताया जाता है कि जिस स्थान पर इंजेक्शन लगा था, वहां सड़क फैलने के साथ ही फोड़ा हो गया। दो दिन पहले हालत अधिक खराब होने पर परिजनों ने मासूूम निशा को तिल्हापुर मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। आरोप है कि रविवार दोपहर झोलाछाप चिकित्सक ने निशा को गलत इंजेक्शन लगा दिया। इसके लगते ही निशा की तबीयत बिगड़ने लगी। थोड़ी ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। सोमवार को अंतिम संस्कार के बाद पीड़ित पिता ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed