फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Alwara Lake expands; hundreds of bighas of paddy crop submerged.

Kaushambi News: अलवारा झील का बढ़ा दायरा, सैकड़ों बीघे धान की फसल जलमग्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Alwara Lake expands; hundreds of bighas of paddy crop submerged.
महेवाघाट के अलवारा क्षेत्र में पानी में डूबे धान के खेत को दिखाते किसान। संवाद
पखवाड़े भर से हो रही बारिश से अलवारा झील का जलस्तर बढ़ गया है। इससे किसानों की सैकड़ों बीघे धान की फसल जलमग्न हो गए है। फसलें सड़ने की कगार पर आ गई हैं।
विज्ञापन


किसान मनभूषण सिंह, राहुल सिंह, शिवपूजन, केशव लाल, संजय और रामपाल का कहना है कि बारिश में क्षेत्र के दर्जनों गांवों का पानी बहकर अलवारा झील में पहुंचता है। इस बार लगातार बारिश के कारण झील का जलस्तर काफी बढ़ गया और पानी किनारे के खेतों तक फैल गया। धान की फसल का बड़ा हिस्सा कई दिनों से पानी में डूबा है।
विज्ञापन

नाले में रुकावट से नहीं निकल पा रहा पानी
किसानों के अनुसार, खेतों का अतिरिक्त पानी यमुना नदी की ओर निकालने के लिए नाला बनाया गया है। आरोप है कि नाले में जगह-जगह रुकावट है। इस वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। किसानों ने प्रशासन से नाले को साफ कराने की मांग की है ताकि पानी में डूबी धान की फसल को और नुकसान से बचाया जा सके। जिला कृषि अधिकारी शिव शंकर ने बताया कि पानी के कारण खराब हुई फसलों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed