फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   alwara kaushambi

पिकनिक स्पॉट बनेगा अलवारा झील

Tue, 08 Aug 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 08 Aug 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
alwara kaushambi
कौशाम्बी
पर्यटन स्थल घोषित होने के बाद अलवारा झील को विकसित करने की कवायद तेज हो चुकी है। अलवारा झील को अभी और गहरा किया जाएगा ताकि हर मौसम में पानी रहे। झील को किशुनपुर नहर से लिंक कराया जाएगा ताकि जरूरत के वक्त पानी लिया जा सके। इसके अलावा घूमने के लिए यहां चारों तरफ गाइड बांध बनाए जाएंगे। इसकी रूपरेखा बन चुकी है और शासन को इस्टीमेट भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


अलवारा झील को पिकनिक स्पॉट बनाने की तैयारी है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इसका प्रोजेक्ट तैयार कराया है। अलवारा झील में पार्क बनाएंगे जाएंगे। बच्चों के लिए यहां आकर्षक इंतजाम होंगे, झूला आदि लगवाया जाएगा ताकि लोग अपने बच्चों के साथ वहां घूमने जाएं। पहले चक्र में अलवारा झील की खुदाई होगी। अलवारा झील को अभी और गहरा किया जाएगा। यहां से निकलने वाली मिट्टी से झील के चारों ओर गाइड बांध बनवाया जाएगा।
विज्ञापन


गाइड बांध इतना चौड़ा होगा कि लोग उस पर घूमकर झील का लुत्फ उठा सके। इसके अलावा बाड़ भी लगाई जाएगी ताकि लोग झील में गिर न सके। गाइड बांध बनने की वजह से शिकारियों का भी खेल खत्म हो जाएगा। भीषण गर्मी में पानी कम होता हैे, इससे जलीय जंतुओं की मौत होने की संभावना रहती है। इसको देखते हुए डीएम ने झील को किशुनपुर नहर से लिंक कराने का निर्देश सिंचाई विभाग को दिया है। यह नहर से लिंक हो जाएगी तो पानी कम होने पर नहर से पानी यहां तक आसानी से लाया जा सकता है। सुरक्षा के भी इंतजाम होंगे। पिकनिक स्पॉट बनने के बाद यहां पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलवारा झील की जल्द होगी नाप
झील का सौंदर्यीकरण कराने की तैयारी अंतिम दौर में है। प्रशासन को बजट का इंतजार है। डीएम का मानना है कि सौंदर्यीकरण से पहले भूमि की पैमाइश कराई जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि झील के दायरे में किसी की भूमिधरी भूमि तो नहीं है। यदि भूमिधरी जमीन होगी तो उसका मुआवजा भी दिया जाएगा। यदि जमीन कम पड़ी तो अधिग्रहण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed