{"_id":"6702734ac1c21c6abb028ea0","slug":"along-with-beating-her-infant-daughter-mother-stuffs-chillies-in-her-mouth-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : दुधमुंही बेटी को पीटने के साथ ही मुंह में मिर्च भर देती है मां, पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : दुधमुंही बेटी को पीटने के साथ ही मुंह में मिर्च भर देती है मां, पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
Sun, 06 Oct 2024 04:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 06 Oct 2024 04:53 PM IST
सार
खेरवा मजरा बरौला गांव के सत्येंद्र कुमार ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले श्वेता गौतम से हुई थी। शादी के बाद एक बेटी शानवी हुई, जिसकी उम्र इस समय 10 माह है। आरोप है कि पत्नी आए दिन दुधमुंही बेटी को बेरहमी से पीटती है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
नगर कोतवाली के खेरवा गांव की विवाहिता अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है। आरोप है कि बच्ची को वह बेरहमी से पीटने के साथ ही उसके मुंह में मिर्च भर देती है। पति ने उसके इस अमानवीय व्यवहार की वीडियो और ऑडियो भी बना लिया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खेरवा मजरा बरौला गांव के सत्येंद्र कुमार ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले श्वेता गौतम से हुई थी। शादी के बाद एक बेटी शानवी हुई, जिसकी उम्र इस समय 10 माह है। आरोप है कि पत्नी आए दिन दुधमुंही बेटी को बेरहमी से पीटती है। उसके मुंह में मिर्च भर देती है। इसका विरोध करने पर वह उसे जहर देकर मार डालने की धमकी देती है।
विज्ञापन
हफ्तेभर पहले सत्येंद्र ने बेटी की पिटाई करते और उसके मुंह में मिर्च भरते हुए श्वेता का वीडियो बना लिया। शुक्रवार को पीड़ित ने वीडियो दिखाते हुए तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल राजकिशोर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन