फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Allegations of misuse of government funds,

Kaushambi News: सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, सभासदों का बोर्ड की बैठक में हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Allegations of misuse of government funds,
नगर पंचायत में बृहस्पतिवार को गहमागहमी के बीच बोर्ड की बैठक हुई। सभासदों ने सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। अध्यक्ष ने किसी तरह सभासदों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में सुबह करीब 11 बजे बैठक शुरू हुई। किंग नगर के सभासद सुनील चौधरी ने कहा कि स्टॉक रजिस्टर में गोशाला में 575 क्विंटल भूसा दिखाया गया है। जबकि मौके पर लगभग 25 क्विंटल भूसा ही मिला है। कस्बे का कूड़ा डंपिंग स्थल पर न डालकर सूजहा पर राजा रहमाल के मंदिर के पास फेंका जा रहा है। ईओ ने कहा कि भूसे का टेंडर ठेकेदार को दिया गया है। ठेकेदार थोड़ा-थोड़ा कर ला रहा है। डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा न डालने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

नेता नगर की सभासद पिंकी गौतम ने कहा कि पेयजल की पाइप लाइन में लीकेज है। दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। ईओ ने जवाब दिया कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार काम करने में समय लगता है। चमनगंज के सभासद मो. अजलम ने कस्बे में फॉगिंग, एंटी लार्वा के छिड़काव में सरकारी धन बंदरबांट का आरोप लगाया। जिस पर ईओ से सभासदों की कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई सभासदों ने राज्य वित्त के तीन माह के भुगतान ब्योरा मांगा, जिस पर ईओ कुछ नहीं बोल सके। इंद्रा नगर के सभासद सुमित देव अग्रहरि ने विकास कार्यों में मनमानी का आरोप लगाया। इसके बाद हंगामा और बढ़ गया। कुछ सभासद बैठक छोड़कर जाने लगे। चेयरमैन शमशाद अहमद ने सभासदों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस मौके पर सभासद रफीक अहमद, सुशील मोदनवाल, मो. इरफान, अफरोज हैदर, वरिष्ठ लिपिक कमलेश नारायण मिश्र रहे। संवाद

.....................
बोर्ड की बैठक के दौरान सभासदों द्वारा सरकारी धन के दुरुपयोग व विकास कार्यों में लापरवाही समेत अन्य जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह सब निराधार हैं। शासन नियामनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
अजय निषाद,ईओ, नगर पंचायत करारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed