फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Allegations of conversion in Changai Sabha Hindu Mahasabha complains in police station

कौशांबी : चंगाई सभा में धर्मांतरण कराने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर हिंदू महासभा ने थाने में की शिकायत

Sun, 22 Jan 2023 10:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Jan 2023 10:02 PM IST
सार

पिपरी कोतवाली इलाके के मोहम्मदपुर गांव में पिछले कई सालों से चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाली इस सभा पर हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने दुआ और दवा के नाम पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Allegations of conversion in Changai Sabha Hindu Mahasabha complains in police station
Prayagraj News : धर्म परिवर्तन। सांकेतिक - फोटो : social media

विस्तार

पिपरी कोतवाली इलाके के मोहम्मदपुर गांव में पिछले कई सालों से चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाली इस सभा पर हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने दुआ और दवा के नाम पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने चंगाई सभा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने के साथ ही शिकायत क्षेत्राधिकारी चायल से की है। साथ ही कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष अवधेश शुक्ला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शिकायती पत्र के हवाले से बताया कि पिपरी कोतवाली के मोहम्मदपुर गांव में कुछ लोग दवा और दुआ करने के नाम पर चंगाई सभा का आयोजन करते हैं। सभा में पीड़ित महिलाओं और परिवार को बुलाकर जबरन धर्मांतरण कराया जाता है।

विज्ञापन


बताया कि जिले के कई स्थानों पर इस प्रकार की चंगाई सभा आयोजित कर पीड़ित परिवारों का धर्मांतरण कराने का सिलसिला जारी है। महासभा के कार्यकर्ता वेद प्रकाश सत्यार्थी, अवधेश शुक्ला आदि ने चंगाई सभा का सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल किया है। मामले में सीओ ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed