{"_id":"66d38c8735da7d8f700a1287","slug":"allegation-of-beating-a-married-woman-and-driving-her-out-of-the-house-for-dowry-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-115701-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से भगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से भगाने का आरोप
Sun, 01 Sep 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 01 Sep 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
करारी कोतवाली के हुसैनपुर गांव की विवाहिता ने दहेज के लिए ससुरालियों पर पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
नसीरपुर गांव की सुनीता के मुताबिक उसकी शादी आठ मई 2021 को करारी कोतवाली के हुसैनपुर गांव निवासी रामसूरत के बेटे राममूरत के साथ हुई थी। शादी के एक माह बाद ही ससुरालियों ने दहेज में कार, दो सोने की अंगूठी और एक जंजीर की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी। मायकेवालों के असमर्थता जाहिर करने पर ससुरालियों ने मारपीट कर उसे मायके भेज दिया। आरोप है कि खाली हाथ आने पर आग से जलाकर मार डालने के साथ ही उसके भाई को भी जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद उसके पिता हंसराज दामाद राममूरत को मनाने ससुराल गए। आरोप है कि उसके पति और ससुर ने गाली गलौज कर उन्हें भगा दिया। पीड़िता ने थाने जाकर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। शुक्रवार को पति राममूरत, ससुर रामसूरत के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद
किशोरी को बहला ले गया युवक, मुकदमा
चायल। पिपरी कोतवाली के एक गांव की किशोरी को सप्ताह भर पहले बहला ले जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज दर्ज किया है। किशोरी की मां के मुताबिक उसका पति और बेटा परदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। वह अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ घर पर रहती है। आरोप है कि 22 अगस्त को वह खेत में मजदूरी करने गई थी। इसी बीच संदीपन घाट कोतवाली के मोहिद्दीनपुर गौस कछार निवासी आकाश उसकी बेटी को बहला ले गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद