फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   aggitation against quota shopkeeper

हिनौता कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Fri, 26 Jul 2019 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
aggitation against quota shopkeeper
aggitation against quota shopkeeper - फोटो : KAUSHAMBI
हिनौता कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरसवां विकास खंड के हिनौता से आए ग्रामीणों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर कोटेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कोटेदार पर गंभीर आरोप लगाया। उप जिला मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिनौता गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्ञान सिंह की अगुवाई में आए ग्रामीणों का आरोप था कि कोटेदार राजेंद्र सिंह के पास 30 साल से सस्ते गल्ले की दुकान है। कोटेदार दो-तीन महीने के बाद ही मिट्टी के तेल का वितरण करता है। पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों से महीने की सात व आठ तारीख को ही मशीन में अंगूठा लगवा लिया जाता है लेकिन राशन का वितरण एक महीने के अंतराल पर किया जाता है। राशन की दर भी ज्यादा वसूल की जाती है। राशन में घटतौली किया जाता है। विरोध करने पर ग्रामीणों को कार्ड निरस्त कराने की धमकी दिया जाता है। बीडीसी सहित उसके साथ आए गांव के लोगों ने मामले की जांच कराकर कोटे की दुकान किसी ईमानदार व्यक्ति को दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed