{"_id":"6ac16a3b9a715bbcaa063905","slug":"woman-dies-after-coming-into-contact-with-high-tension-wire-kaushambi-news-c-261-1-kmb1009-149456-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
मृतक बसंती देवी की फाइल फोटो
पथरावां गांव में शनिवार दोपहर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे सीएचसी सिराथू ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पथरावां गांव निवासी बेटे जय चंद्र ने बताया कि उनकी मां बसंती देवी पत्नी कपूर चंद्र मौर्य शनिवार दोपहर करीब 11 बजे खेत में मवेशियों को बांधने गई थीं। इसी दौरान मवेशी खेत में चले गए। उन्हें हांकने के लिए उन्होंने करीब चार-पांच फीट लंबा बांस का डंडा ऊपर उठाया। डंडा लटक रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गईं।
हादसा देख स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी सिराथू ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जर्जर तारों को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
पति कपूर चंद्र की तहरीर पर सैनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लटक रहे जर्जर विद्युत तारों को बदलने के लिए कई बार विद्युत विभाग के जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
महिला मवेशी हांकने गई थी। इसी दौरान डंडा ऊपर उठाने पर पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गई। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। -त्रिलोकी नाथ पांडेय, सैनी थाना प्रभारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला के हाथ में करीब चार-पांच फीट लंबा हरे बांस का डंडा था। आशंका है कि डंडा बिजली की लाइन के संपर्क में आने से हादसा हुआ। घटना की जांच के लिए विद्युत सुरक्षा विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। लाइन काफी पुरानी है और पहले पोल दूर-दूर लगाए जाते थे। जरूरत पड़ने पर लाइन को ऊंचा कराया जाएगा। साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी विद्युत लाइनों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। - ई. राम कुमार कुशवाहा, अधिशासी अभियंता मंझनपुर