{"_id":"a9262bb3102cf472e629015e20f1e798","slug":"after-the-match-confirmed-trick-looted-abru-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता पक्का होने पर झांसा देकर लूटी आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ता पक्का होने पर झांसा देकर लूटी आबरू
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Fri, 05 Jun 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी (कौशाम्बी)। शादी का रिश्ता तय होने पर झांसा देकर एक युवक भावी पत्नी की आबरू से खेलता रहा। साल भर तक मनमानी करने के बाद अब उसने शादी से इंकार कर दिया है। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। बृहस्पतिवार को युवती ने इसकी शिकायत करारी कोतवाली में की। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
करारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी गांव के ही एक युवक से तय हुई थी। युवती का कहना है कि मंगनी की रस्म हो जाने के बाद युवक आए दिन उससे मिलने लगा। इंकार करने पर वह शादी तोड़ने की धमकी देता था। आरोप है कि इसी तरह की धमकी और झांसा देकर वह उसके साथ कई महीने तक मनमानी करता रहा। इस दौरान उसने उसके साथ शारीरिक संबंध भी कायम कर लिया। इधर, जब दोनों के परिवारीजनों ने उनकी शादी की तारीख पक्की कर दी तो युवक अब उससे शादी करने से इंकार कर रहा है। इस बात की जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई, तो उन्होंने विरादरी की पंचायत बुलाई। पंचायत के दबाव के बाद भी युवक किसी भी कीमत पर उससे शादी करने को राजी नहीं हुआ। युवक की दगाबाजी से खफा युवती ने बृहस्पतिवार को इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। एसओ ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।