फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   After the altercation in the guest house, the video went viral

कहासुनी के बाद गेस्ट हाउस में मारपीट, वीडियो वायरल

Sat, 23 Apr 2022 08:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
After the altercation in the guest house, the video went viral
कस्बे के करन चौराहा स्थित एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार को वैवाहिक समारोह के दौरान मामूली कहासुनी के बाद गेस्ट हाउस कर्मियों व कन्या पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे व कुर्सियों से हमला किया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया। उधर, हंगामे की वजह से काफी देर तक विवाह की रश्में रुकी रहीं। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, बलवा व लूट की तहरीर दी है।
विज्ञापन

करन चौराहा में राव गेस्ट हाउस हैं। शुक्रवार को यहां करारी कोतवाली के अर्का महावीरपुर गांव के चंद्रभूषण शुक्ला की भतीजी की शादी थी। बारात सरायअकिल के गोपाल मिश्र का पूरा गांव से आई थी। चंद्रभूषण के मुताबिक गेस्ट हाउस का गार्ड शादी समारोह में शामिल होने वाली महिलाओं से अभद्रता कर रहा था। महिलाओं ने शिकायत की तो परिवार के तीन चार लोगों ने गार्ड को समझाने का प्रयास किया तो वह मारपीट करने लगा।
विज्ञापन

विरोध पर उनके परिवार के लोगों ने भी गार्ड को पीट दिया। आरोप है कि गार्ड को पिटता देखकर गेस्ट हाउस संचालक ने अपने 40-50 साथियों को बुला लिया और लाठी डंडों से मिलकर महिलाओं व लोगों को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में महिलाओं समेत परिवार व रिश्तेदार चोटिल हो गए। आरोप है कि भगदड़ मचाने के लिए गेस्ट हाउस संचालक ने अपने पालतू कुत्तों को छोड़कर नकदी व चढ़ावे में आए जेवरात लुटवा लिए। वहीं गेस्ट हाउस संचालक शरद कुमार ने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष के लोग कॉफी को लेकर वेटर से गालीगलौज कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने पहुंचकर समझाना चाहा तो लड़की पक्ष के कई लोग उसे व गेस्ट हाउस में काम करने वाले लोगों को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि गेस्ट का सामान तोड़फोड़ दिया गया व ऑफिस पहुंच कर हजारों रुपये लूट लिए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से नौ लोगों को पकड़कर थाने ले आई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट व लूटपाट करने की तहरीर दी है। तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले में इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा का कहना है कि मामूली कहासुनी में दोनों पक्षों में मारपीट हुई है, लूटपाट का आरोप गलत है। सीसीटीवी फुटेज व मौके पर मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed