{"_id":"65f206636e114d836b03c935","slug":"after-land-acquisition-work-on-under-construction-railway-bridge-gained-momentum-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-109503-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भूमि अधिग्रहण के बाद निर्माणाधीन रेलवे पुल के काम में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भूमि अधिग्रहण के बाद निर्माणाधीन रेलवे पुल के काम में आई तेजी
Thu, 14 Mar 2024 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण के बाद निर्माणाधीन रेलवे पुल के काम में आई तेजी
- 156 करोड़ से अजुहा, बम्हरौली और सैयद सरावां में कराया जा रहा निर्माण
- वर्ष 2021 में शुरु हुआ था काम, अब दिसंबर-2024 तक पूरा होने की उम्मीद
फोटो-03
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले में 156 करोड़ से बन रहे तीन रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण में अब तेजी आ गई है। अक्तूबर-2021 में इनका काम तो शुरू हो गया था, लेकिन भूमि अधिग्रहण के अभाव में सुस्त निर्माण कार्य की वजह से दिसंबर 2023 तक महज 35 फीसदी काम हो सका था। अब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 55 फीसदी काम सेतु निगम ने पूरा कर लिया है। शेष बचे 45 फीसदी काम के भी दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।
सेतु निगम की ओर से अजुहा में धाता रोड पर 39 करोड़, बम्हरौली में टेढ़ीमोड़-मंझनपुर मार्ग पर 57 करोड़ और सैयदसरावां में कानपुर-प्रयागराज हाईवे को जाने वाले मार्ग पर 60 करोड़ रुपये से रेलवे लाइन पर ओवर ब्रिज बनवाए जा रहे हैं। मार्च- 2021 में शासन ने तीनों रेलवे ओवर ब्रिज को स्वीकृति मिली थी, लेकिन धरातल पर काम अक्तूबर में शुरू हो पाया। दिसंबर-2023 तक तीनों पुल तैयार करने का समय मिला था। तीनों जगह पुल के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहित की जानी थी। भूमि अधिग्रहण न होने के कारण निर्माण को रफ्तार नहीं मिल पाई। नतीजा दिसंबर-2023 तक सिर्फ 35 फीसदी काम ही हो पाया। पुल में रेलवे लाइन के ऊपर के हिस्से का निर्माण रेलवे की ओर से कराया जाना है। भूमि अधिग्रहण के पेंच की वजह से रेलवे काम शुरू ही नहीं कर पाया था। दिसंबर में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी हो सकी। इसके बाद तीनों परियोजनाओं को रफ्तार मिली। अब तक 55 फीसदी काम हो गया है। अफसरों का कहना है कि दिसंबर तक तीनों पुलों का निर्माण पूरा हो जाएगा।
-- -- -- -- --
पुलों के तैयार होने पर लेटलतीफी से मिलेगी निजा
बम्हरौली के सचिन केसरवानी और अमन सरोज ने बताया कि बम्हरौली में पुल के बनने से आसपास के तमाम गांव के लोगों के लिए मंझनपुर का सफर आसान हो जाएगा। रेलवे क्राॅसिंग के बंद होने पर लेटलतीफी से निजात मिल जाएगी। अजुहा के पंकज मिश्रा और सुनील अग्रहरि ने कहा कि निर्माणाधीन पुल से काफी सहूलियत होगी। हर कोई इसके तैयार होने का इंतजार कर रहा है। जितनी जल्दी यह बनकर तैयार होंगे, उतनी जल्दी आवागमन सुलभ होगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
भूमि अधिग्रहण न होने के कारण काम की प्रगति धीमी थी। अब तेजी आ गई है। रेलवे ने भी अपने हिस्से का काम शुरू कर दिया है। दिसंबर तक तीनों पुल बनकर तैयार हो जाएंगे।
रोहित मिश्रा, सहायक अभियंता, सेतु निगम