{"_id":"6782541ebc4e42877b0bea65","slug":"after-hitting-a-parked-car-the-mini-truck-hit-a-tree-and-overturned-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-120837-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: खड़ी कार में टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराकर मिनी ट्रक पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: खड़ी कार में टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराकर मिनी ट्रक पलटा
Sat, 11 Jan 2025 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
विलासपुर गांव में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। स्रोत: कमेटी
सरायअकिल के तिल्हापुर गांव में बृहस्पतिवार रात बेकाबू मिनी ट्रक दरवाजे पर खड़ी एक कार को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराकर पलट गया। गनीमत रही कि दुर्घटना के वक्त कोई मौके पर नहीं था, नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
तिल्हापुर गांव निवासी अनिल मानव शिक्षक हैं। बृहस्पतिवार रात उन्होंने अपनी कार घर के सामने खड़ी की थी।अनिल ने बताया कि रात 10 बजे पुरखास गांव की ओर से हरी मटर और मिर्च लादकर आए तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
कार में टक्कर मारने के बाद मिनी ट्रक भी शीशम के पेड़ से टकराकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि रात का समय था, इसलिए मौके पर कोई नहीं था, वरना बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी। अनिल के मुताबिक मिनी ट्रक का चालक शराब के नशे में था। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद वाहन चौकी में खड़ा कराया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
कार भिड़ंत में दो लेखपाल जख्मी
एयरपोर्ट कोतवाली के भगवतपुर गांव के समीप शुक्रवार सुबह आमने-सामने की टक्कर में कार सवार दो लेखपाल जख्मी हो गए। प्रयागराज जनपद के नैनी निवासी रूपेश तोमर और निर्दोष कुमार चायल तहसील में लेखपाल हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह वे दोनों कार से तहसील आ रहे थे। भगवतपुर गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार कार उनकी कार से भिड़ गई। हादसे में कार सवार दोनों लेखपाल जख्मी हो गए। साथी लेखपालों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ