फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   After a year and a half, schools for small children will open from today

डेढ़ साल बाद आज से खुलेंगे नन्हें-मुन्ने बच्चों के स्कूल

Tue, 31 Aug 2021 08:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
After a year and a half, schools for small children will open from today
After a year and a half, schools for small children will open from today - फोटो : KAUSHAMBI
करीब डेढ़ साल बाद कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों में बुधवार से रौनक लौटेगी। ऑफलाइन माध्यम से पढ़ाई शुरू होने के साथ ही ऑनलाइन पठन-पाठन भी जारी रहेगा। शिक्षा विभाग ने पढ़ाई को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है।
विज्ञापन

इधर, कोरोना के कारण घरों में कैद बच्चे स्कूल खुलने को लेकर काफी उत्साहित दिखे। हालांकि, अभिभावकों के मन में कोरोना संक्रमण को लेकर आशंका बनी हुई है।
बुधवार से जिले भर के कक्षा एक से पांचवीं तक के सभी सरकारी व प्राइवेट प्राइमरी स्कूल खुलेंगे। पांचवीं तक की कक्षाएं शुरू करने से पहले गाइडलाइन भी जारी कर दी हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में एक से पांचवीं तक के बच्चों की ऑफलाइन पढ़ाई के साथ ही ऑनलाइन शिक्षा भी जारी रहेगी। स्कूल संचालकों को सरकार की ओर से कोरोना के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों में स्कूल जाने को लेकर काफी उत्साह है। लेकिन, कुछ अभिभावक चिंतित भी दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड पॉजिटिव मिलने पर 10 दिन के लिए बंद होगा स्कूल
स्कूल संचालकों को आदेश दिए गए हैं कि अगर पढ़ाई दौरान कोई भी छात्र कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो उसकी कक्षा के पूरे विंग को 10 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा। वहीं पॉजिटिव छात्र की सूचना स्कूल हेड द्वारा प्रबंधन समिति के सहयोग से उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
कोविड नियमों का पालन करना जरूरी
सभी को हिदायत दी गई है कि स्कूलों को कोविड नियमों का पालन करते हुए ही खोला जाए। स्कूलों में सोशल डिस्टेसिंग के साथ ही सभी नियमों का पालन करना स्कूल के हेड की जिम्मेदारी होगी। स्कूलों में मुख्य गेट पर तापमान की जांच, सैनिटाइजेशन, उचित दूरी, साफ-सफाई, मास्क अनिवार्य, शौचालयों की सफाई, समय-सारिणी व सभी कर्मचारियों, अध्यापकों को मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा।

पहली सितंबर से कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों को शासन की गाइडलाइन के आधार पर स्कूलों में बुलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कहीं पर अगर कोई समस्या आती है तो इसके लिए संबंधित अफसर से संपर्क कर सकते हैं। समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
-प्रकाश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed