फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   After 19 days, the body of the young man was dug out from the grave

19 दिन बाद कब्र खोदकर बाहर निकाला गया युवक का शव

Sun, 03 Jul 2022 06:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
After 19 days, the body of the young man was dug out from the grave
पखवाड़े भर पहले रेलवे स्टेशन के पास मिले युवक के शव को प्रशासन ने 19 दिन बाद कब्र से बाहर निकलवाया। लावारिस मिले इस शव पर दो अलग-अलग समुदाय के लोग दावा कर रहे हैं। डीएम के आदेश पर रविवार को एसडीएम सिराथू ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शव बाहर निकलवाया। इसके बाद डीएनए जांच के लिए सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन

सिराथू रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर के करीब 11 जून को रेलवे ट्रैक पर 28 वर्षीय एक युवक का शव मिला था। तमाम कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। तीन दिन बाद 14 जून को सदर कोतवाली क्षेत्र के बिजलीपुर गांव के रहने वाले शब्बीर अहमद ने शव की पहचान अपने बेटे रहमान के रूप में की थी।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने शव को शब्बीर के सुपुर्द कर दिया था। शब्बीर ने बिजलीपुर गांव के ही कब्रिस्तान में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। इधर, 27 जून को फतेहपुर जनपद के धाता निवासी सुजीत कुमार ने लाश की पहचान अपने बेटे सूरज के रूप में की। सुजीत ने जिला प्रशासन से युवक का शव कब्र से निकलवाने की अर्जी लगाई। डीएम सुजीत कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कब्र से शव बाहर निकालकर डीएनए टेस्ट कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम सिराथू राहुल देव भट्ट व क्षेत्राधिकारी डॉ. केजी सिंह के साथ दोनों परिवारों की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कराकर लाश बाहर निकाली गई। दोनों परिवारों के नमूने लेकर डीएनए टेस्ट के लिए प्रयोगशाला भेज गया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों का मजमा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed