फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Adolescent girls wanted to go home, deliberately stopped in one stop center

घर जाना चाहती थीं किशोरियां, जानबूझ कर वन स्टॉप सेंटर में रोका गया

Sun, 13 Feb 2022 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Adolescent girls wanted to go home, deliberately stopped in one stop center
जिला अस्पताल स्थित वन स्टॉप सेंटर से भागीं किशोरियों ने मजिस्ट्रेट के सामने चौंकाने वाला बयान दिया है। बयान में उनका कहना था कि बरामदगी के बाद वह अपने परिजनों के साथ जाना चाहतीं थीं, लेकिन उन्हें जान बूझकर वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। इस दौरान सेंटर की काउंसलर ने किसी से फोन पर उन्हें बेचने की बात कही तो वे डरकर भाग निकलीं।
विज्ञापन

तीन फरवरी को जिला अस्पताल स्थित वन स्टॉप सेंटर की दूसरी मंजिल पर खिड़की तोड़कर करारी और सदर कोतवाली इलाके की दो किशोरियां भाग निकलीं थीं। दोनों किशोरियां पिछले दिनों अपने प्रेमी के साथ भागीं थीं, जिन्हें पुलिस ने बरामद किया था।
विज्ञापन

इसके बाद किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। पुलिस ने दोनों किशोरियों को सरायअकिल कोतवाली के खोंपा गांव से बरामद किया। बरामदगी के बाद किशोरियों ने बताया कि वह पहले ही घर जाने के लिए बयान दे चुकीं थीं, लेकिन उन्हें जानबूझ कर वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। मामले में जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने उप जिलाधिकारी न्यायिक मनीष यादव को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने अब तक किशोरियों, वन स्टॉप सेंटर के कर्मियों व सुरक्षा में तैनात महिला पुलिस कर्मियों के बयान लिए हैं। बयान में किशोरियों ने चौंकाने वाली बातें बताईं। पहली यह कि उन्हें बेचने की बात कही जा रही थी और दूसरी यह कि उन्हें वहां से भगाने में वन स्टॉप सेंटर के लोगों ने ही मदद की है। यहां तक उन्हें प्रेमी के घर भेजने के लिए पैसों की मांग भी की गई।

जांच अधिकारी का कहना है कि किशोरियों को बरामद करने वाले पुलिस कर्मियों के बयान होने बाकी हैं। सीडब्लूसी के कुछ लोगों को भी बयान के लिए बुलाया जाएगा। जल्द ही जांच पूरी करके मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed