फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Administration strict on illegal mining in Yamuna river, DM-SP raided several ghats

अवैध खनन : सीमा से बाहर जाकर खनन पर दो पट्टाधारकों पर छह लाख का जुर्माना

Thu, 25 May 2023 05:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 May 2023 05:08 PM IST
सार

टीम ने बुधवार को करछना एवं बारा में यमुना नदी के चार घाटों पर छापेमारी की थी और अवैध खनन के मामले पकड़े थे। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भी करछना के मड़ौका, बसवार, सदर तहसील के मिरकपुर तथा परानीपुर में छापेमारी की गई।

विज्ञापन
Administration strict on illegal mining in Yamuna river, DM-SP raided several ghats
यमुना के घाटों का निरीक्षण करते डीएम और एसपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रशासन और लखनऊ से आई खनन विभाग की संयुक्त टीम ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को अलग-अलग चार स्थानों छापेमारी की। इस दौरान टीम को तीन स्थानों पर सबकुछ ओके मिला। वहीं सदर तहसील के अंतर्गत परानीपुर में अनुमति क्षेत्र से बाहर खनन पर दो पट्टाधारकों पर छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन


टीम ने बुधवार को करछना एवं बारा में यमुना नदी के चार घाटों पर छापेमारी की थी और अवैध खनन के मामले पकड़े थे। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भी करछना के मड़ौका, बसवार, सदर तहसील के मिरकपुर तथा परानीपुर में छापेमारी की गई। एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय की अगुवाई में की गई कार्रवाई के दौरान एसडीएम अभिषेक सिंह, वरिष्ठ खान अधिकारी अशोक कुमार, लखनऊ से प्रभारी खनन अधिकारी संयुक्त निदेशक जय प्रकाश तथा तीन अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


वरिष्ठ खान अधिकारी ने बताया कि मड़ौका, बसवार, एवं मिरकपुर में सबकुछ ठीक मिला। परानीपुर में दो पट्टाधारक अनुमति क्षेत्र से बाहर जाकर खनन कर रहे थे। उनमें से एक पर साढ़े तीन लाख तथा दूसरे पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरलोडिंग के खिलाफ भी अभियान

प्रशासन ने ओवरलोडिंग के खिलाफ भी बृहस्पतिवार देर रात अभियान शुरू किया। इसके नैनी के लेप्रोसी चौराहे पर चेक पोस्ट बनाया गया है। वहां प्रशासन, पुलिस, खनन एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम रात भर मौजूद रही। यह क्रम लगातार जारी रहेगा।

शिकायत पर बृहस्पतिवार दोपहर डीएम सुजीत कुमार व एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने खनन टीम व पुलिस बल के साथ दोनों घाटों पर आकस्मिक छापेमारी कर दिया। दोनों अधिकारी सबसे पहले भिलोर घाट पहुंचे। उनके पहुंचने की भनक लगते ही घाट पर बालू लोडिंग करने पहुंचे वाहन चालक खाली वाहन छोड़कर भाग निकले। खनन में लगी पुकलैंड जेसीबी मशीनों के आपरेटर भी भाग खड़े हुए।

सूत्रों से पता चला कि घाट पर डीएम सुजीत कुमार को अवैध खनन के पुख्ता सबूत मिले हैं।इस पर उन्होंने नाराजगी जताई है। अवैध खनन की उन्होंने बाकायदा वीडियोग्राफी भी कराई है। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने नौढिया घाट पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान खनन अधिकारी अजीत पांडेय, एसडीएम चायल राहुल देव भट्ट,सीओ योगेन्द्र कृष्ण नारायण समेत इंस्पेक्टर विनीत सिंह व पुलिस बल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed