{"_id":"571bbd4f4f1c1b0f6c8b4a61","slug":"administration-news-punishiment","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटेगी बीडीओ की पगार, मिलेगी आवास की किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटेगी बीडीओ की पगार, मिलेगी आवास की किस्त
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया आवास की द्वितीय किश्त लाभार्थी के बजाय किसी और के खाते में भेजना मंझनपुर बीडीओ, पटल सहायक और ग्राम विकास अधिकारी को महंगा पड़ा है। आवास निर्माण की किस्त नहीं मिलने से भटक रही लाभार्थी की शिकायत पर शनिवार को सीडीओ ने बीडीओ, पटल सहायक और ग्राम विकास अधिकारी के वेतन से काटकर उस राशि से लाभार्थी को उसकी दूसरी किस्त मुहैया कराने का आदेश जिला विकास अधिकारी को दिया।
मंझनपुर ब्लॉक क्षेत्र के लोहिया समग्र गांव टेंवा की संगीता देवी पत्नी राजेश को लोहिया आवास आवंटित हुआ है। पहली किश्त मिलने पर उसने आवास निर्माण शुरू करा दिया था। पर, दूसरी किस्त नहीं मिलने से आवास आधा-अधूरा पड़ा है। महीनों से वह आवास निर्माण की दूसरी किस्त पाने के लिए बैंक, ब्लॉक और विकास भवन के विभिन्न दफ्तरों का चक्कर काट रही थी। आठ दिन पहले उसने इसकी शिकायत सीधे सीडीओ से की थी। आवास की दूसरी किस्त नहीं मिलने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ओम प्रकाश आर्य ने इसकी जांच कराई तो सामने आया कि ब्लॉक कर्मियों की लापरवाही से संगीता देवी के आवास निर्माण की दूसरी किस्त इसी नाम की दूसरी महिला के खाते में भेज दी गई थी। अफसर, कर्मियों की इस लापरवाही पर भड़के सीडीओ ने मंझनपुर ब्लॉक के बीडीओ शरद कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक काजी आफताब और ग्राम विकास अधिकारी रामकृत राम के वेतन से कटौती करके लाभार्थी संगीता देवी के खाते में लोहिया आवास की दूसरी किश्त 1.35 लाख रुपये भेजने का आदेश डीडीओ को दिया। वेतन कटौती का आदेश होते ही बीडीओ, पटल सहायक और ग्राम विकास अधिकारी के होश उड़ गए हैं।