फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Activists submitted memorandum to DPO

कार्यकर्ताओं ने डीपीओ को सौंपा ज्ञापन

Wed, 03 Feb 2021 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Activists submitted memorandum to DPO
कार्यकर्ताओं ने डीपीओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

मंझनपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों से नौनिहाल, गर्भवती महिलाओं को वितरित किए जाए वाले टेक होम ड्राई राशन के मामले में समूह का दखल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रास नहीं आ रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि समूह के लोग उनके साथ बदसलूकी करते हैं। इस बाबत मंगलवार को महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष माया सिंह ने जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ)को ज्ञापन दिया।

माया सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूह द्वारा चावल, गेहूं की पैकेजिंग का कार्य नहीं कराया जा रहा है। कोटेदार के यहां से कम राशन मिलता है। घटतौली का आरोप आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर लगता है। दाल क्रय के लिए स्वयं सहायता समूह के खाते में पैसा भेजा गया, लेकिन अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों में दाल नहीं उपलब्ध कराई गई। जिस पर कार्यकर्ताओं पर गबन का आरोप लगाया जाता है। इसी तरह देशी घी व दूध के वितरण में भी लापरवाही हो रही है। सारा आरोप आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर लगता है। उन्होंने इस बाबत स्पष्ट मार्गदर्शन किए जाने की मांग की। साथ ही राशन वितरण में समूह का दखल हटाए जाने को कहा। इस दौरान संगठन की जिलाध्यक्ष सुषमा सिंह, प्रेमा देवी, संजना दीक्षित, रेनू प्रजापति, सुनीता देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed