{"_id":"69518bb2afefd9c23d00ca7c","slug":"action-will-be-taken-against-drunk-driving-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-134275-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शराब पीकर वाहन चलाने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शराब पीकर वाहन चलाने पर होगी कार्रवाई
Mon, 29 Dec 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
आगामी नववर्ष-2026 के अवसर पर कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा बनाए रखने के लिए कौशाम्बी पुलिस ने जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर वाहन चलाने, स्टंटबाजी करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दोपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी, बिना हेलमेट व सीटबेल्ट के वाहन चलाना दंडनीय होगा।
पुलिस ने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन न सौंपने की चेतावनी दी है। आयोजकों को डीजे व लाउडस्पीकर का प्रयोग शासन एवं न्यायालय की गाइडलाइन के अनुसार करने के निर्देश दिए गए हैं। हुडदंग और लोकशांति भंग करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल-112 पर देने की अपील की गई है।