{"_id":"64dfc7b6fa552c39920dc5f9","slug":"acmo-reached-private-hospital-to-investigate-mother-child-death-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-2283-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जच्चा-बच्चा मौत की जांच करने एसीएमओ पहुंचे निजी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जच्चा-बच्चा मौत की जांच करने एसीएमओ पहुंचे निजी अस्पताल
Sat, 19 Aug 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
जच्चा-बच्चा मौत की जांच करने एसीएमओ पहुंचे निजी अस्पताल
-- सरायअकिल कस्बे के करन चौराहा स्थित निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। करन चौराहा स्थित निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की हुई मौत के मामले की जांच करने शुक्रवार को एसीएमओ पहुंचे। अस्पताल संचालक से पूछताछ व अभिलेख लेकर उन्होंने बारीकी से पड़ताल की।
सरायअकिल के करन चौराहा स्थित निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह नेवादा गांव की सरिता पत्नी विनोद का आपरेशन से प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद आपरेशन थियेटर में ही सरिता व उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई थी। आरोप है कि अस्पताल संचालक ने आनन-फानन हालत गंभीर बताकर दोनों जच्चा-बच्चा व बच्चा को मृत अवस्था में ही प्रयागराज के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। वहां पहुंचने पर डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था। मामले को संज्ञान लेकर शुक्रवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आरके कनौजिया अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में अभिलेखों की सघन जांच पड़ताल के साथ ही उन्होंने संचालक व कर्मचारियों से पूछताछ की। एसीएमओ ने बताया कि अस्पताल संचालक ने अपने यहां गर्भवती महिला के आपरेशन से इंकार किया है। फिर भी उसके खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं। प्रथम दृष्टया अस्पताल संचालक दोषी पाया जा रहा है। प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। यदि लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत का आरोप साबित होता है तो अस्पताल सीज किया जाएगा। संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सरिता के पल्हाना निवासी भाई शैलेंद्र कुमार ने सीएमओ, पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि एक झोलाछाप बहलाकर उसकी बहन के परिजनों को निजी अस्पताल ले गया था। झोलाछाप के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
-- -- -- -- -- --
ग्राम पंचायतों को मिलने वाले बजट में कटौती हो बंद
नेवादा। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन की बैठक हुई। ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसेवक यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शासन द्वारा प्रदत्त केन्द्रीय वित्त आयोग की धनराशि से 30 प्रतिशत की कटौती करके क्षेत्र व जिला पंचायत को आवंटित किया जाना अन्याय पूर्ण निर्णय है। जिसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष काजी मुअज्जम ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। प्रयागराज के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजभान सिंह यादव, चुन्ना, अनूप मिश्रा, वरुण पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद