फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Accused of using inferior material in road construction, villagers stopped the work

Kaushambi News: सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, ग्रामीणों ने बंद कराया काम

Mon, 29 Jan 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 29 Jan 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Accused of using inferior material in road construction, villagers stopped the work
डहिया गांव की निर्माणाधीन सीसी सड़क। संवाद
नेवादा ब्लॉक क्षेत्र के डहिया में सड़क के घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगा रहे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने जमकर नारेबाजी की और काम बंद करा दिया। ठेकेदार ने कहा कि ज्यादा अवरोध हुआ सामान समेट कर चला जाऊंगा और अधिकारियों को लिख दूंगा।
विज्ञापन

तिल्हापुर मोड़-सरायअकिल मार्ग से जुड़े करीब 600 मीटर लंबे डहिया संपर्क मार्ग का पीडब्ल्यूडी निर्माण करा रहा है। इसमें 280 मीटर डामर रोड का निर्माण हो चुका है। 320 मीटर सीसी मार्ग पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव के विनीत मिश्रा, संदीप शुक्ला, रवि शुक्ला, भईया लाल, फूलचंद्र, ओम प्रकाश आदि ने गुणवत्ता को लेकर विरोध शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि सीसी सड़क में घटिया निर्माण सामग्री लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया और कहा कि जब तक अधिकारी जाकर जांच नहीं करते तब तक काम नहीं होगा। वहीं ठेकेदार सुमित सोनकर का कहना है कि निर्माण निर्धारित लागत व मानक के अनुसार कराया जा रहा है। यदि ग्रामीण काम में अवरोध उत्पन्न करेंगे तो समान समेट कर विभाग को लिखित पत्र भेज दूंगा।

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता योगेंद्र नारायण यादव ने बताया कि मौसम की खराबी के कारण कुछ जगह डामर रोड की गिट्टियां उखड़ गई हैं। जिसे दुरुस्त कराने के लिए ठेकेदार से कहा गया है। ग्रामीणों से बातचीत कर समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed