फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Accused of robbing grain merchant arrested in encounter, partner absconding

Kaushambi News: गल्ला व्यापारी से लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी फरार

Sun, 20 Jul 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 20 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Accused of robbing grain merchant arrested in encounter, partner absconding
मेडिकल कॉलेज में भर्ती जख्मी लूट का आरोपी धनराज : स्रोत : पुलिस मीडिया सेल
चायल। पिपरी कोतवाली के लोधौर गांव के समीप शुक्रवार रात पुलिस मुठभेड़ में बाइक सवार गल्ला व्यापारी से लूट का आरोपी जख्मी हो गया। जबकि, अंधेरे का फायदा उठाकर साथी बदमाश भाग निकला। पुलिस ने जख्मी बदमाश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। साथ ही तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के कुम्हियावां बाजार निवासी लालचंद्र केसरवानी गल्ला व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे 20 हजार रुपये लूट लिया था। महेवाघाट पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश रात करीब दो बजे पिपरी होते हुए प्रयागराज की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर महेवाघाट थानाध्यक्ष भानु प्रताप और पिपरी थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने हमराहियों के साथ लोधौर के समीप वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान सेवथा नहर की तरफ से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। रोकने का इशारा करने पर बाइक छोड़कर बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जबकि, दूसरा बदमाश फरार हो गया। पकड़े गए युवक के पास से तमंचा, और कारतूस बरामद किया गया। युवक ने अपनी पहचान धनराज निवासी अगियौना करारी के रूप में दी। उसने गल्ला व्यापारी से लूट की वारदात को स्वीकार किया। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष भानु प्रताप ने बताया कि दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार

मंझनपुर। चार माह पहले गोवंश की हत्या के मुकदमें में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी तस्कर को कादीपुर ससुर खदेरी पुल के समीप पुलिस ने शनिवार तड़के मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गोली उसके एक पैर में लगी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मंझनपुर प्रभारी निरीक्षक संजय तिवारी ने बताया कि चार माह पहले सोनारन का पूरा गांव से बैल चोरी हो गया था। सुबह गोवंश का अवशेष पड़ा मिला था। मामले में केस दर्ज कर तीन आरोपियों को दूसरे दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जबकि, चौथा आरोपी अवसाब निवासी कांशीराम काॅलोनी समदा फरार हो गया था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
शनिवार तड़के पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गोतस्कर अवसाब कादीपुर स्थित ससुर खदेरी नदी पुल के समीप खड़ा है। वह भागने के लिए किसी साथी का इन्तजार कर रहा है। इस पर इंस्पेक्टर फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस को देख अवसाब भागने लगा।

पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। एक गोली अवसाब के पैर में लगी और वह गिर गया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। इंस्पेक्टर संजय तिवारी के मुताबिक आरोपी ने बताया कि वह भरण पोषण के लिए इसी तरह मवेशी चोरी कर उसका मांस बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed