{"_id":"628a8f4232ae19696f7428f3","slug":"accused-of-police-encounter-absconding-for-two-years-arrested-kaushambi-news-ald33359614","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से फरार पुलिस मुठभेड़ का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से फरार पुलिस मुठभेड़ का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ के आरोपी बदमाश को कौशाम्बी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह दो साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अदालत से कुर्की का आदेश भी जारी हुआ था।
कौशाम्बी इंस्पेक्टर रमाशंकर सरोज ने बताया वर्ष 2020 में एक पुलिस मुठभेड़ हुई थी।
जिसमें बुलंदशहर के सलेमपुर के चीरचीता शेरगढ़ी का अनवार खां फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन वह पकड़ा नहीं गया। इस बीच पता चला कि अनवार ने अपना नया ठिकाना चित्रकूट जिले के बरगढ़ में बना लिया है। पुलिस ने अनवार की गिरफ्तारी नहीं होने पर कुर्की का आदेश मांगा।
इधर, कुर्की का आदेश हुआ तो अनवार कचहरी के अधिवक्ताओं के संपर्क में आ गया। शनिवार को मुखबिर से पता चला कि वह कचहरी जाने वाला है तभी उपनिरीक्षक संजय परिहार ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को अनवार का चलान कर न्यायालय भेज दिया गया।