फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Accused of poisoning and killing a married woman for dowry

Kaushambi News: दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Accused of poisoning and killing a married woman for dowry
एयरपोर्ट कोतवाली के जलालपुर भर्ती गांव में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


प्रयागराज के लालापुर कोतवाली के प्रतापपुर गांव निवासी तीरथ लाल ने अपनी बेटी राममनी (21) की शादी दो साल पहले एयरपोर्ट कोतवाली के जलालपुर भर्ती गांव निवासी मनोज निषाद के बेटे किशन के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराली दो लाख रुपये और सोने की जंजीर की मांग करने लगे।
विज्ञापन

बेटी ने फोन पर मायके वालों को इसकी जानकारी भी दी थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने राममनी को खाने में जहर दे दिया। थोड़ी ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। बुधवार को रिश्तेदारों से सूचना मिली कि उसकी बेटी हालत खराब है। इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां इलाज के दौरान शनिवार रात उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे राममनी के पिता ने ससुरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए एयरपोर्ट पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। रिपोर्ट आने के बाद घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed