{"_id":"6a021f255e5a8d2e560112de","slug":"accused-involved-in-celebratory-firing-arrested-gun-seized-kaushambi-news-c-261-1-kmb1012-141156-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हर्ष फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बंदूक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हर्ष फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बंदूक जब्त
Mon, 11 May 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 11 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
नेवारी गांव में शनिवार शाम आयोजित तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बंदूक को जब्त कर लिया है। घायल मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बंदूक के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए पत्र डीएम को भेज दिया है।
सरायअकिल क्षेत्र के दरहा गांव से कुछ लोग शनिवार को तिलक चढ़ाने नेवारी गांव छोटेलाल पुत्र रघुबीर के यहां आए थे। बरई गांव का शिवपूजन भी अपनी भांजी पिंकी के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने नौ साल के बेटे शोभित के साथ आए थे।
कार्यक्रम के दौरान रसूलपुर सोनी गांव के भगवत प्रसाद ने अपनी डीबीबीएल गन से हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से शोभित जख्मी हो गया। घटना देख मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिवार वालों ने आनन-फानन को शोभित को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
रविवार को शिवपूजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी भगवत प्रसाद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि भगवत प्रसाद की डीबीबीएल बंदूक को जब्त करते हुए लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर जिलाधिकारी को पत्र भेज दिया है।