फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Accused arrested with stolen mobile phones and cash; 17 individuals with outstanding warrants also nabbed.

Kaushambi News: चोरी के मोबाइल व नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार, 17 वारंटी भी दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested with stolen mobile phones and cash; 17 individuals with outstanding warrants also nabbed.
अपराधियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। सरायअकिल पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो मोबाइल और 700 रुपये बरामद किए। वहीं जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने 17 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस तरह कुल 18 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा।
विज्ञापन




सरायअकिल पुलिस के मुताबिक 26 सितंबर को पिपरी के आलमपुर निवासी श्याम बाबू गुप्ता ने तहरीर दी थी कि सरायअकिल के कोटिया गांव स्थित मकान से रजनीश ने दो मोबाइल, नकदी और चांदी की पायल चोरी कर ली। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करी थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जयंतीपुर निवासी रजनीश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उसके कब्जे से दो मोबाइल बरामद हुए। इसके अलावा मंझनपुर, कौशाम्बी, पश्चिम शरीरा, महेवाघाट, सरायअकिल, चरवा, पिपरी, कोखराज और सैनी थाने की पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित 17 वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed