फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Accountant 's report dead person alive

लेखपाल की रिपोर्ट में मृत व्यक्ति भी जिंदा

Tue, 16 Dec 2014 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Tue, 16 Dec 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
Accountant 's report dead person alive
मंझनपुर। समाजवादी पेंशन के लिए लेखपाल पर गलत आय प्रमाणपत्र बनाने का आरोप लगाते हुए अंबावा गांव के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को शिकायतीपत्र देकर लेखपाल की मनमानी की जांच कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने एसडीएम को जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर ब्लाक के अंबावा गांव निवासी देवी दयाल, रीता देवी, मीरा देवी, सीता देवी, श्यामकली, चांदकली, राजकली, कांति देवी, बिट्टी देवी, रनिया देवी, शंकुतला देवी आदि ने बताया कि वे लोग भूमिहीन गरीब हैं। समाजवादी पेंशन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि आय प्रमाणपत्र में लेखपाल ने मनमानी रिपोर्ट लगा दी है।
विज्ञापन


गांव के रहने वाली श्यामकली ने बताया कि उसके पति रघुराज की कई साल पहले मौत हो चुकी है। पर, लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट में न सिर्फ उन्हें जिंदा दर्शाया है। बल्कि उन्हें सरकारी नौकरी करना भी लिख दिया गया है। इसी तरह से रीता देवी, मीरा देवी आदि ने बताया कि वे भूमिहीन हैं। मजदूरी करके परिवार का पेट पालती हैं, लेकिन लेखपाल ने उनके नाम खेत और बाइक होना लिखा है। लेखपाल की इस मनमानी के कारण गरीबों को समाजवादी पेंशन के लिए अपात्र बता दिया गया। जबकि जिनके पास कई-कई बीघा खेत, पक्का मकान वाहन हैं, उन्हें गरीब दिखाकर समाजवादी पेंशन का लाभार्थी बनाया गया है। इस मनमानी से भड़के गांववालों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायतीपत्र देकर लेखपाल द्वा0रा लगाई गई रिपोर्ट की जांच करवाने की मांग की। डीएम ने एसडीएम को प्रकरण की जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed