{"_id":"6a9dccf4a5b3e5a4ca034d21","slug":"youth-dies-in-bike-collision-four-injured-including-wife-and-daughters-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-147766-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, पत्नी-बेटियों समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, पत्नी-बेटियों समेत चार घायल
विज्ञापन
मृतक अल्ताफ की फाइल फोटो,
पिपरी कोतवाली के सेंवढ़ा गांव के समीप तिल्हापुर-असरावल मार्ग पर रविवार शाम बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी व दो बेटियां घायल हो गईं। वहीं इस हादसे में दूसरा बाइक चालक भी घायल हो गया। सूचना पर आई पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी चायल में भर्ती कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
औधन गांव निवासी मोहम्मद आसिफ अली ने बताया कि उनके बड़े भाई अल्ताफ अहमद अंसारी (40) पुत्र मोहम्मद रऊफ अंसारी खेती-किसानी करते थे। रविवार शाम अल्ताफ अपनी पत्नी आफरीन और दो बेटियों निकहक व हानिया को बाइक से प्रयागराज के सरंगापुर गांव स्थित ससुराल जा रहे थे। सेंवढ़ा गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
दूसरा बाइक चालक शेरगढ़ निवासी परमानंद अपने बेटे अप्पू संग घर आ रहे थे। हादसे में अल्ताफ अहमद अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी आफरीन, दोनों बेटियां निकहक व हानिया व दूसरी बाइक चालक परमानंद घायल हो गए। जबकि पीछे बैठे परमानंद के बेटे अप्पू बाल- बाल बच गए। दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद आई पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चायल में भर्ती कराकर अल्ताफ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई।
इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।