फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Accidents spoil the colors of Holi, five people including innocent died

Kaushambi News: होली के रंग को बदरंग कर गए हादसे, मासूम समेत पांच लोगों की मौत

Wed, 27 Mar 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 27 Mar 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Accidents spoil the colors of Holi, five people including innocent died
होली के दिन हुए सड़क हादसों ने चार परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक मासूम सहित पांच लोगों की मौत हो गई। दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। दुखद सूचना लोगों के घर पहुंची तो परिवार के लोग रोते- बिलखते मौके पर पहुंचे। त्योहार के दिन पुलिस भी शव को कब्जे में लेकर मौके की औपचारिकताओं को पूरी करती रही।
विज्ञापन

एयरपोर्ट कोतवाली के असरावल गांव निवासी पांचू प्रजापति (45) किसानी करते थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार को वह पूरामुफ्ती के शेखवापुर गांव निवासी रिश्तेदार के यहां बाइक से होली मिलने गए थे। वहां से वह अपने भतीजे के साथ मंझनपुर स्थित ससुराल होली खेलने आ रहे थे।
विज्ञापन

करारी कस्बा में किसी वाहन को बचाने के दौरान उनकी बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पांचू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजे शंकर को गंभीर चोट आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शंकर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीपनघाट कोतवाली के मलाक मोइद्दीन गांव निवासी केशव सरोज (52) रोज की तरह सोमवार रात नौ बजे खेत की रखवाली कर साइकिल से अपने घर आ रहा था। इस बीच जीटी रोड पर मूरतगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में केशव सरोज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार पैगंबरपुर निवासी वीरेंद्र कुमार व साथ बैठे पूरामुफ्ती कोतवाली के फतेहपुर घाट निवासी रामराज गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसी तरह नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के वार्ड नं 13 निवासी रिंकू गुप्ता सोमवार की शाम अपनी पत्नी सीमा व नौ माह के बेटे शिवा को लेकर देवीगंज बाजार दवा लेने गए थे। अलीपुर जीता रोड पहुंचे तभी तेज रफ्तार कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शिवा की मौत हो गई। जख्मी दंपती रिंकू और सीमा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार को ही सदर कोतवाली के कादीपुर के समीप खंभे से टकराकर महेवाघाट कोतवाली के सरसवां निवासी बाइक सवार विजय कुमार की मौत हो गई। घटना में उसके साथ रहा रिश्तेदार दीपक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए दीपक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसका भी दम टूट गया।

करारी कोतवाली के चक सहब्बदीपुर गांव के बीरेंद्र कुमार (55) सोमवार की शाम रिश्तेदारों के यहां होली मिलने गए थे। रात करीब नौ बजे घर लौटते वक्त उनकी बाइक अर्का फतेहपुर गांव के पास मौजी के नलकूप के पास लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना में वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed