फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Accident on highway, youth dies

Kaushambi News: हाईवे पर हादसा, युवक की मौत

Mon, 21 Oct 2024 05:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 21 Oct 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Accident on highway, youth dies
अजुहा कस्बे में हुए मार्ग हादसे में नितिन सिंह उर्फ मोनू की मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद
स्थानीय कस्बे में शनिवार रात हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। छह महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी और पत्नी मायके गई थी। करवाचौथ के पहले पति की जान जाने से घर-परिवार में कोहराम मचा है। परिजन रोते-बिलखते रहे। पुलिस ने मौके की औपचारिकताएं पूरी कीं।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के भौंतर निवासी बसंत सिंह का 30 वर्षीय बेटा नितिन सिंह उर्फ मोनू खेती-किसानी कर परिवार पालता था। शनिवार को वह सैनी निमंत्रण में गया था। वहां से वापस लौटकर अजुहा कस्बे में रामलीला देखने लगा।
विज्ञापन

रात को घर वापस जाते समय अजुहा कस्बे में प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन मोनू को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गए। रविवार की भोर में राहगीरों की नजर पड़ने पर सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि, तब तक मोनू की सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर मिलते ही नितिन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अजुहा चौकी पुलिस वहां मौजूद थी। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नितिन की शादी छह माह पहले हुई थी। इन दिनों उसकी पत्नी मायके में है। खबर वहां पहुंची तो वहां भी रोना-पिटना मच गया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार के लोगों की रो-रो कर हालत खराब है।

अजुहा कस्बे में हुए मार्ग हादसे में नितिन सिंह उर्फ मोनू की मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद

अजुहा कस्बे में हुए मार्ग हादसे में नितिन सिंह उर्फ मोनू की मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed