{"_id":"5925d8a44f1c1b260c5359db","slug":"accident-near-saini-chauraha","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में बच्ची की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 25 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी चौराहे के समीप बुधवार सुबह हुए मार्ग हादसे में तीन साल की एक लड़की की मौत हो गई। जबकि हादसे में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।
रायबरेली के अइहारी में ब्याही पिंकी देवी पत्नी राजेंद्र कुमार बुधवार सुबह चचेरे देवर बबलू के साथ बाइक से बेटी रागिनी (03) को लेकर मायके धाता के किशुनदासपुर जा रही थी। सैनी चौराहे के समीप पीछे से किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रागिनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिंकी और बबलू घायल हो गए। पुलिस हादसे की जानकारी परिजनों को दी। बच्ची के साथ घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने भी बच्ची को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे घर वाले प्राथमिक उपचार के बाद घायल विवाहिता और बबलू के साथ मासूम का शव लेकर घर चले गए। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।