{"_id":"5b82f83942c792466c100f74","slug":"accident-near-malaka-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर खदेरी नदी में डूबकर बालक की मौत, नानी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर खदेरी नदी में डूबकर बालक की मौत, नानी गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद । ससुर खदेरी नदीं में नहाने गए एक बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई। वह एक सप्ताह पहले अपनी ननिहाल आया था। बालक को बचाने में उसकी बुजुर्ग नानी भी पानी में कूद गई। महिला की हालत नाजुक है। उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है।
सैनी कोतवाली के मलाका गांव निवासी शंकरलाल के बेटी की शादी फरुक्खाबाद जिले में हुई है। रविवार को उसकी बेटी का लड़का सुमित कुमार (11) पुत्र बबलू अपनी नानी रामकली के साथ ससुर खदेरी नदीं नहाने गया था। दोपहर में वह अचानक डूबने लगा। सुमित को डूबता हुआ देख, उसकी नानी भी तालाब में कूद गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह रामकली को बाहर निकाला। सुमित की मौत हो चुकी थी। घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।