{"_id":"58fa67d94f1c1bbf068b472b","slug":"accident-near-kanwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो को टक्कर मार खड्ड में पलटी कार, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो को टक्कर मार खड्ड में पलटी कार, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 22 Apr 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर कनवार गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात तेज रफ्तार कार टेंपो को टक्कर मारने के बाद खड्ढ में पलट गई। दुर्घटना में टेंपो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगाें ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायल चालक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। फतेहपुर जिले के खागा का रहने वाला राम नारायण पुत्र गोविंद आटो चालक है। बृहस्पतिवार को वह सवारी लेकर अजुहा आया था। देर रात वह घर लौट रहा था। रात करीब 11 बजे कनवार गांव के समीप जौनपुर से मथुरा जा रही कार टेंपो में भिड़ते हुए खड्ढ में पलट गई। दुर्घटना में टेंपो चालक राम नारायण के अलावार कार सवार दिनेश कुमार, द्रोपदी देवी, राजेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर घर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद घायल चालक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन