{"_id":"58dc04764f1c1be14b63e5e1","slug":"accident-in-karari-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली ने अधेड़ को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली ने अधेड़ को मारी टक्कर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 30 Mar 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी के सैंबसा मोड़ के समीप बुधवार सुबह बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार एक अधेड़ को रौंद दिया। अस्पताल ले जाते समय अधेड़ ने दम तोड़ा। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। करारी कोतवाली क्षेत्र के अमुरा गांव का रोशन लाल (50) पुत्र छंग्गू लाल बुधवार सुबह साइकिल से दवा लेने के लिए करारी बाजार जा रहा था। जैसे ही वह सैंबसा गांव के समीप पहुंचा तभी पीछे से आए बालू लदे ट्रक्टर-ट्राली ने साइकिल में टक्कर माद दी। हादसे में अधेड़ को गंभीर चोटें आई थीं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल ले जाते समय रास्ते ही अधेड़ की मौत हो गई। जनपद के सभी घाटों से बालू निकासी पर रोक लगी हुई है। जिला प्रशासन ने इस मामले में शिकंजा कस रखा है। इसके बावजूद चोरी-छिपे बालू की निकासी होती है। बुधवार को सैंबसा गांव के सामने हुए हादसे ने इसकी तस्दीक भी कर दी।
विज्ञापन